श्री खुरालगढ़ साहिब में गुरु रविदास जी का आगमन दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

श्री खुरालगढ़ साहिब - तप्पा अस्थाना श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तीर्थ श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास का आगमन दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी, श्री खुरालगढ़ साहिब वालो ने संगत को इतिहास से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी 1515 ई. में भादों के पहले रविवार को तप्पा अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब आये थे। गुरु साहिब जी ने 4 वर्ष 2 माह 11 दिन प्रवास कर संगत को नाम बाणी से जोड़ा। गुरु साहिब जी ने संगत को पंजाब की भूमि पर एक पवित्र और मूल्यवान तीर्थ का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मिसाल शहीद तरना दल के प्रधान संत बाबा लखवीर सिंह जी विशेष तौर पर माथा टेकने पहुंचे।
इस अवसर पर गुरुघर कमेटी अध्यक्ष मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी, चेयरमैन डॉ. कुलवरण सिंह जी, कैशियर हरभजन सिंह जी, गुरुघर हेड ग्रंथी बाबा नरेश सिंह जी, बाबा सुखदेव सिंह जी, चौधरी जीत सिंह जी, सतपाल सिंह जी, डाॅ. विपिन कुमार जी, डॉ. जसवीर विक्की जी, चरण भारती जी, भाई बलजिंदर सिंह जी और भाई दीपक सिंह जी उपस्थित रहे।