पीईसी की छात्रा नानकी ने साइक्लिंग स्पर्धा में 2 कांस्य पदक जीते
चंडीगढ़: 13 दिसंबर, 2023: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के लिए यह बहुत ही सम्मानजनक और गौरवपूर्ण बात है कि, हमारे संस्थान में बी.टेक (सीएसई) के द्वितीय वर्ष की छात्रा नानकी ने जेआर महिला वर्ग के एक साइकिलिंग इवेंट में 2 कांस्य पदक जीते हैं।

ये साइकिलिंग इवेंट्स, चंडीगढ़ एमेच्योर साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये गए थे। इन साइकिलिंग इवेंट्स में टाइम ट्रायल ऑफ़ 20 KM और मॉस स्टार्ट ऑफ़ 30KM शामिल थे। यह दो दिवसीय कार्यक्रम चंडीगढ़ में ही आयोजित किया गया था। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में छोटी और लंबी दौड़ के लिए 80 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया।
इन दोनों ही इवेंट्स के विजेता 9 जनवरी से 12 जनवरी, 2024 तक विजयपुर, कर्नाटक में आयोजित होने वाले 28वें नेशनल प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे।
यह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के समस्त परिवार के लिए बहुत ही गर्व और खुशी का क्षण है, कि हमारी छात्रा नानकी ने यह उपलब्धि हासिल की है और जल्द ही वह नेशनल प्रतियोगिता में भी भाग लेने जा रही है। यह पुरस्कार निश्चित रूप से अन्य छात्रों के आत्मविश्वास और खुशी को बढ़ाएगा और इसके साथ ही PEC अपनी शिक्षा और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमेशा अग्रसर रहेगा।