पीईसी के डॉ. संजय बातिश को 78वें स्वतंत्रता दिवस 2024 पर सम्मानित किया जाएगा

चंडीगढ़: 14 अगस्त, 2024:- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानित विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ के लिए यह बेहद गर्व एवं सम्मान की बात है, कि डॉ. संजय बातिश को 78वें स्वतंत्रता दिवस यानी कि कल, 15 अगस्त, 2024 को यू.टी. प्रशासन, चंडीगढ़ द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. बातिश अभी PEC, चंडीगढ़ में सिस्टम मैनेजर और कंप्यूटर सेंटर के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। वह आईटी, टेलेकम्युनिकसंस और एजुकेशन के क्षेत्र में 25 वर्षों से भी अधिक के अनुभव के साथ एसोसिएट डीन ऑफ एकेडमिक्स (ईआरपी) भी हैं। उन्होंने लोकसभा 2024 के आम चुनाव में डिप्टी नोडल ऑफ़िसर और 2021 नगर निगम चुनाव में नोडल ऑफ़िसर (ईवीएम) के रूप में भी काम किया था। उन्होंने TEQIP कोऑर्डिनेटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं हैं और अपने समर्पण और असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें कल स्वतंत्रता दिवस 2024 के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
समूह PEC समुदाय इस पल के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है, क्योंकि किसी फैकल्टी मेंबर को इस सम्मान से नवाज़ा जा रहा है।