पंजाबियों पर हमले तुरंत बंद करे हिमाचल सरकार- जावेद खान

होशियारपुर -शिवसेना समाजवादी पार्टी की एक बैठक आज होटल महाराजा में पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में होशियारपुर में रहने वाले कई हिमाचलवासी भी शामिल हुए। इस मौके पर जावेद खान और समस्त हिमाचल वासियों ने हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों पर शरारती तत्वों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की। इस मौके पर उन्होंने हिमाचल सरकार से मांग की कि इन शरारती तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे।

होशियारपुर -शिवसेना समाजवादी पार्टी की एक बैठक आज होटल महाराजा में पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में होशियारपुर में रहने वाले कई हिमाचलवासी भी शामिल हुए। इस मौके पर जावेद खान और समस्त हिमाचल वासियों ने हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों पर शरारती तत्वों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की। इस मौके पर उन्होंने हिमाचल सरकार से मांग की कि इन शरारती तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। जिसका खामियाजा पंजाब और हिमाचल दोनों राज्यों के लोगों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल और पंजाब के लोग सदियों से एक साथ रहते आ रहे हैं। हिमाचल के लाखों लोग पंजाब में काम कर रहे हैं और प्यार से रह रहे हैं। इसी प्रकार, पंजाब से लाखों तीर्थयात्री हिमाचल प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने जाते हैं और लाखों लोग शिमला, कुल्लू, मनाली आदि स्थानों पर जाते हैं। ये सभी लोग पंजाब के रास्ते ही हिमाचल में प्रवेश करते हैं। अगर इसी तरह हिमाचल में पंजाब के लोगों पर हमले होते रहे तो पंजाब में रहने वाले हिमाचल के लोगों और हिमाचल से आने वाले लोगों को भी नुकसान होगा और हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा। ऐसी घटनाओं से खालिस्तानी विचारधारा वाले तत्वों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश की एकता और अखंडता को ठेस पहुंचेगी। इसलिए यह हम सभी के लिए अच्छा होगा यदि हिमाचल सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखे और पंजाबियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे। इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष मनधीर सिंह रिंका, शहरी युवा अध्यक्ष संदीप सूद, मदन वर्मा, सतीश ठाकुर, यशपाल शर्मा, सुरिंदर शर्मा, विवेक शर्मा, सोना चोपड़ा और सतिंदर कुमार मौजूद रहे।