
पंजाब राजभवन ने मनाया ओडिशा स्थापना दिवस
चंडीगढ़, अप्रैल 1: पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित के नेतृत्व में आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए ओडिशा राज्य दिवस के उपलक्ष्य में विविधता में एकता की समृद्ध परंपरा का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
चंडीगढ़, अप्रैल 1: पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित के नेतृत्व में आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए ओडिशा राज्य दिवस के उपलक्ष्य में विविधता में एकता की समृद्ध परंपरा का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल ने समारोह में उपस्थ्ति सभी अतिथिगणों को ओडिशा दिवस की बधाई दी और कहा कि अन्य राज्यों के राज्य स्थापना दिवस मनाने से लोगों के बीच सौहार्द और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि यह विविधता में एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा की संस्कृति समृद्ध है। यह ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातात्विक स्थलों, पारंपरिक कलाओं, मूर्तिकला, नृत्य और संगीत के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का घर है। पूरे देश को इससे परिचित होना चाहिए, इससे जुड़ना चाहिए और विशेषकर युवा पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके बाद ओडिशा से जुड़े लोक संगीत और नृत्यों की एक मनमोहक प्रस्तुति भी पेश की गई जिसने उपस्थित मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर श्री कुलजीत सिंह संधु, भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल श्री सत्यपाल जैन, राज्यपाल पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री के. शिव प्रसाद, यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार श्री राजीव वर्मा व उनकी पत्नी, यूटी चंडीगढ़ के डीजीपी श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के आईएएस अधिकारी, उत्कल संस्कृति संघ के अध्यक्ष पद्मश्री श्री डी. बेहरा व संघ के सदस्य और देव समाज कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती नीरू मलिक शामिल थे।
