श्री बनवारी लाल पुरोहित द्वारा लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई

चंडीगढ़, 7 मार्चः- पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में, प्रशासक ने कहा, “महाशिवरात्रि, भगवान शिव के लाखों भक्तों के लिए सबसे शुभ और महत्वपूर्ण आध्यात्मिक त्योहार है और यह दिन पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। ईश्वर करे कि यह शुभ अवसर हम सभी में प्रेम, स्नेह, सौहार्द और भाईचारे के महान विचारों को उत्पन्न करे।”

चंडीगढ़, 7 मार्चः- पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में, प्रशासक ने कहा, “महाशिवरात्रि, भगवान शिव के लाखों भक्तों के लिए सबसे शुभ और महत्वपूर्ण आध्यात्मिक त्योहार है और यह दिन पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। ईश्वर करे कि यह शुभ अवसर हम सभी में प्रेम, स्नेह, सौहार्द और भाईचारे के महान विचारों को उत्पन्न करे।”
प्रशासक ने आशा व्यक्त की कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व आपसी भाईचारे को मजबूत कर देश एवं प्रदेश के लोगों के जीवन में नई उमंग एवं उत्साह का संचार करने में सहायक सिद्ध होगा। बनवारी लाल पुरोहित ने कहा, ‘‘आइए, हम भगवान शिव से प्रार्थना करें कि वे हमें अपने भीतर की खामियों को दूर करने हेतु ज्ञान और साहस प्रदान करें।’