
गौ माता की 51 जोतों की विशेष आरती का आयोजन किया गया
एसएएस नगर, 22 फरवरी - गौ ग्रास सेवा समिति द्वारा संचालित गौ अस्पताल एवं गौशाला फेस-1, मोहाली में कल शाम गौ माता की 51 जोत की विशेष आरती का आयोजन किया गया।
एसएएस नगर, 22 फरवरी - गौ ग्रास सेवा समिति द्वारा संचालित गौ अस्पताल एवं गौशाला फेस-1, मोहाली में कल शाम गौ माता की 51 जोत की विशेष आरती का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष शीशपाल गर्ग ने बताया कि इस बार आरती का आयोजन महाजन परिवार की ओर से किया गया इसमें शामिल सभी श्रद्धालुओं ने गौ माता का गुणगान किया और सामूहिक रूप से गौ माता की आरती की। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गायों की पूजा करना, उनकी सेवा करना और उन्हें दान देना परम पुण्य का कार्य माना गया है। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। गर्ग ने बताया कि अस्पताल में हर बुधवार को श्रद्धालु गौ माता की विशेष आरती करते हैं।
