दविंदर सिंह रामगढि़या होंगे लुधियाना लोकसभा से बसपा के उम्मीदवार - रणधीर सिंह बैनीवाल
लुधियाना -बहुजन समाज पार्टी पंजाब द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी के आदेशानुसार एवं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ प्रभारी श्री रणधीर सिंह बैनीवाल जी के निर्देशानुसार सरदार बीएसपी लोकसभा लुधियाना से देविंदर सिंह रामगढि़या होंगे उम्मीदवार. बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओबीसी वर्ग से आने वाले सरदार दविंदर सिंह रामगढि़या ऑल इंडिया विश्वकर्मा फाउंडेशन पंजाब के अध्यक्ष और रामगढि़या बोर्ड पंजाब के अध्यक्ष हैं।

जानकारी देते हुए सरदार गढ़ी ने बताया कि इस घोषणा के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की ओर से 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. पहले घोषित 9 उम्मीदवारों में होशियारपुर से राकेश कुमार सुमन, फिरोजपुर से सुरिंदर कंबोज, संगरूर से डॉ. मक्खन सिंह, पटियाला से जगजीत सिंह छारबार, जालंधर से बलविंदर कुमार, फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान, बठिंडा से लखवीर सिंह नीका, फतेहगढ़ से हैं कुलवंत सिंह महतों और गुरदासपुर से इंजीनियर राज कुमार जनोत्रा प्रमुख हैं।