पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के एनसीसी कैडेटों ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 में भाग लिया।

चंडीगढ़ 16 जनवरी, 2024:- एनसीसी पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के 17 कैडेटों ने चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 में भाग लिया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात के लिए सांकेतिक भाषा के बारे में जागरूकता फैलाना है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए बाइक रैली भी निकाली गई।
पंजाब विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने डॉ. कुलदीप सिंह, समन्वयक एनसीसी/एएनओ पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के नेतृत्व में पूरे उत्साह के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया और यातायात नियमों के बारे में जागरूकता पैदा की। एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य सभी प्रतिभागियों द्वारा यातायात नियमों के पालन की शपथ भी ली गयी।