2 जनवरी से सेवा केंद्रों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगा

पटियाला, 30 दिसंबर - डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जनवरी 2024 से सेवा केंद्रों का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक कर दिया गया है।

पटियाला, 30 दिसंबर - डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जनवरी 2024 से सेवा केंद्रों का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि डायरेक्टर प्रशासनिक सुधार की ओर से जारी पत्र के अनुसार ठंड के मौसम और धुंध के कारण जिलों को अपने स्तर पर सेवा केंद्रों के समय में बदलाव करने के लिए कहा गया है, जिसके अनुसार पटियाला के सभी सेवा केंद्रों का समय बदल दिया गया है। जिले में 2 जनवरी से सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा जो अगले आदेश तक लागू रहेगा।