पशु रोग निवारण सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने प्राप्त किये पुरस्कार
लुधियाना 27 दिसम्बर 2023 - गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के वेटरनरी पैथालोजी विभाग के छात्रों और शिक्षकों ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली, उत्तर प्रदेश में आयोजित वेटरनरी पैथालोजी विज्ञान सम्मेलन में भाग लिया और कई पुरस्कार जीते। इसमें डॉ कुलदीप गुप्ता, डॉ अमरजीत सिंह, डॉ नरेश कुमार सूद एवं विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन में देश के विभिन्न संस्थानों से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

पोस्टर प्रेजेंटेशन में पीएचडी शोधकर्ता डॉ प्रियंका सियाल को दूसरा पुरस्कार मिला। उन्होंने यह शोध कार्य नितिन देव, गीता देवी, कुलदीप गुप्ता और हरमनजीत सिंह बांगा के साथ किया। डॉ सोनम सरिता बल, पीएचडी शोधकर्ता ने क्लिनिकल केस प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उनकी खोज में गीता देवी, उमेश्वरी देवी, मोहनप्रिया और नितिन देव सिंह ने उनका साथ दिया। एमवीएससी के छात्र डॉ रजत सूद ने इसी क्षेत्र में दूसरा सम्मान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार डॉ हिमांशु गर्ग को मिला।
डॉ कुलदीप गुप्ता ने मुख्य भाषण पढ़ा और युवा वैज्ञानिक सम्मान सत्र की सह-अध्यक्षता भी की। डॉ नरेश सूद ने पालतू जानवरों पर एक मुख्य भाषण पढ़ा और एक सत्र की अध्यक्षता की। डॉ कुलदीप गुप्ता एवं डॉ नरेश सूद ने माइक्रोस्कोप स्लाइड्स को देखने और समझने पर व्यावहारिक ज्ञान भी साझा किया।
डॉ इंद्रजीत सिंह, वाइस चांसलर और डॉ. सर्वप्रीत सिंह घुम्मन, डीन वेटरनरी साइंस कॉलेज ने सभी छात्रों और शिक्षकों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।