ओडिशा के डेयरी अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने वेटरनरी विश्वविद्यालय का किया दौरा

लुधियाना 24 सितम्बर 2024-ओडिशा के बोलांगीर-कालाहांडी-नुपारा क्षेत्रीय सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के डेयरी अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना का प्रदर्शनी दौरा किया। डॉ प्रकाश सिंह बराड़, निदेशक प्रसार शिक्षा की देखरेख में आयोजित इस यात्रा में इस संघ के प्रबंधन बोर्ड सहित तीन जिलों के कुल 27 अधिकारियों और किसानों ने भाग लिया। वेटरनरी यूनिवर्सिटी में इन अधिकारियों और किसानों को डेयरी क्षेत्र में नए रुझानों और प्रौद्योगिकियों से रूबरू कराया गया।

  विश्वविद्यालय के डेयरी फार्म के दौरे का नेतृत्व डॉ. रविंदर सिंह ग्रेवाल, निदेशक पशुधन फार्म ने किया और जलवायु अनुकूल शेडों के बारे में बताया और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। उन्हें स्वचालित दुग्ध संयंत्र की संपूर्ण कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई और समझाया गया। पशु अस्पताल के दौरे के दौरान उन्हें बड़े पशुओं के उपचार क्षेत्र में ले जाया गया और वहां जानवरों और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया गया। इसमें डॉ गुरप्रीत सिंह प्रीत ने विशेष भूमिका निभाई। प्रतिनिधिमंडल को किसानों के लिए विश्वविद्यालय में स्थापित किसान सूचना केंद्र की सेवाओं से अवगत कराया गया और पशुपालन के लिए टेली-सलाहकार केंद्र के बारे में भी जानकारी दी गई। इस यात्रा का संयोजन डॉ अरुणबीर सिंह और डॉ. अमनदीप सिंह ने किया।