अविभाजित पंजाब की कहानी सुच्चा सूरमा एक ऐतिहासिक कथा 20 सितंबर को बड़े पर्दे पर को जीवंत होने के लिए तैयार है।

मोगा : सुच्चा सूरमा, एक बहुप्रतीक्षित फिल्म, 20 सितंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म की भव्यता थिएटर में अनुभव करना ज़रूरी है। सुच्चा सूरमा को सागा स्टूडियोज और सेवन कलर्स मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत कर रहा है।

सुच्चा सूरमा एक प्रसिद्ध पंजाबी लोक कथा है, जो सौ साल से भी अधिक पुरानी है। सुच्चा सिंह के जीवन की एक ऐसी घटना जिसने सुच्चा सिंह को  सुच्चा सूरमा बना दिया।  यह एक ऐसी कहानी है जिसे देखना ज़रूर बनता है।
इस फिल्म के मुख्य किरदार  पंजाब के लिविंग लीजेंड बाब्बू मान निभा रहे हैं। अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में समीक्षा ओसवाल, सुविंदर विक्की, सरबजीत चीमा, महाबीर भुल्लर, गुरप्रीत रटौल, और जगजीत बाजवा नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमितोज मान ने किया है और इंदरजीत बंसल इस फिल्म के डीओपी हैं। सुच्चा सूरमा का संगीत सागा म्यूजिक के आधिकारिक हैंडल्स पर रिलीज़ किया जाएगा।
सुच्चा सूरमा के लिए फैंस में बहुत उत्साह है , फिल्म के फैन-ड्रिवन प्रमोशन ने पहले ही ध्यान खींच लिया है। फिल्म के पहले गाने की रिलीज़ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा पैदा की है। यह फिल्म 20 सितंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।