
राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा आयोजित किया जाएगा ‘करदाता संवाद अभियान’ कार्यक्रम।
उपायुक्त राज्य कर व आबकारी, जिला ऊना, श्री विनोद सिंह डोगरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 16-08-2024 से 22-08-2024 तक ‘करदाता संवाद अभियान’ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत विभाग के द्वारा ऊना मुख्यालय के सर्किट हाउस हॉल में दिनांक 22-08-2024 को सुबह 11:30 बजे ‘करदाता संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जीएसटी अधिनियम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी
उपायुक्त राज्य कर व आबकारी, जिला ऊना, श्री विनोद सिंह डोगरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 16-08-2024 से 22-08-2024 तक ‘करदाता संवाद अभियान’ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत विभाग के द्वारा ऊना मुख्यालय के सर्किट हाउस हॉल में दिनांक 22-08-2024 को सुबह 11:30 बजे ‘करदाता संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जीएसटी अधिनियम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
इस कार्यक्रम में सभी करदाता, विभिन्न व्यापार मण्डल, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि तथा अकाउंटेंट/चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनांक 22-08-2024 को उपरोक्त कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में करदाता व अन्य प्रतिभागी जीएसटी तथा अन्य करों से सम्बंधित प्रश्न पूछ सकते हैं तथा अपने सुझाव दे सकते हैं।
